वायरल वीडियो : पहले शराब के नशे में रोहित बल ने किया कांड, फिर हाथ जोड़ मांगी माफी

0
242

मुम्बई। जाने माने फैशन डिजाइनर रोहित बल को पड़ोसी के साथ झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रोहित बल समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में रोहित बल और अन्य लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

दरअसल, रोहित बल और अन्य लोगों पर पड़ोसी इकबाल सिंह को उसके घर में घुसकर धमकाने का आरोप है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित बल और उसके दोस्त नशे में शुक्रवार को सुबह तीन बजे के करीब इकबाल सिंह के घर घुसे और उसको डराने धमकाने लगे। इकबाल सिंह ने बचाव के लिए 100 नंबर पर डायल किया।

बता दें कि रोहित बल डिफेंस कॉलोनी के सी ब्लॉक में सी 328 में रहते हैं जबकि शिकायतकर्ता इकबाल सिंह इस कॉलोनी में में सी 327 में रहते हैं।

फिलहाल, सोशल मीडिया पर रोहित बल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित बल माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में फैशन डिजाइनर रोहित बल कह रहे हैं कि उनको सबक मिल गया है। वह इतने भी बुरे आदमी नहीं हैं। उनको एक बार तो माफ किया जा सकता है।

कॉलोनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रोहित बल और इकबाल सिंह के बीच कुछ दिन पहले पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था और यह घटनाक्रम उसी का नतीजा है।