मुंबई। फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल में खूबसूरत अदाओं से हर किसी का दिल चुरा लेने वाली खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकती हैं।
जानकारी के अनुसार बाजीराव मस्तानी फिल्मकार संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म पद्मावती में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए हर चीज को बड़ी बारीकी के साथ कर रहे हैं। पिछले दिनों सैंकड़े दिनों की रोशनी में दीपिका पादुकोण का घूमर गाना शूट किया।
अब चर्चा है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन एक विशेष गाना करती हुई नजर आ रही हैं। राज महाराजाओं की फिल्म में गाना बजाना न हो तो मजा भी नहीं आता। खूबसूरती की महारानी अपनी खूबसूरत अदाओं से दर्शकों का मन मोह सकती हैं।
इस गाने में दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों नजर आ सकती हैं। इसको रेमो डिसूजा कोरियोग्राफ कर सकते हैं। हालांकि, इस ख़बर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।