गुड न्यूज : सौदा खरा खरा पर थिरकेंगे अक्षय कुमार और करीना कपूर

0
237

मुम्बई। लंबे समय बाद अक्षय कुमार और करीना कपूर स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी सुखबीर के गाने सौदा खरा खरा पर​ थिरकती नजर आएगी।

जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार और करीना कपूर ने हाल ही में दिल्ली के एक क्लब के अंदर फिल्म गुड न्यूज के लिए एक गाने की शूटिंग मुकम्मल की।

इस गाने को सुखबीर ने गाया था और इस गाने में डिनो मारिया और बिपाशा बसु की जोड़ी नजर आई थी।

गौरतलब है कि फिल्म गुड न्यूज का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं और यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर के अलावा कियारा अडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे।