जब एक महिला प्रशंसक ने संजय दत्त के नाम बना डाली वसीयत

0
237

मुम्बई। बिलकुल, ऐसा ही हुआ है। हाल ही में एक निशि नामक महिला ने अपनी पूरी संपत्ति फिल्म अभिनेता संजय दत्त के नाम कर दी।

निशि हरिचंद्र त्रिपाठी नामक महिला संजय दत्त की प्रशंसक बतायी जा रही हैं, जो मुंबई के मालाबार हिल स्थित त्रिवेणी अपार्टमेंट में रहती थीं।

मिली जानकारी के अनुसार निशि की मौत कुछ दिन पहले ही हुई है। मृतक महिला के परिवार में उनकी तीन संतानें और 80 वर्षीय मां हैं।

अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि जैसे ही इस मामले की जानकारी संजय दत्त को मिली, वह भावुक हो गए। उन्होंने तत्काल संबं​धित अधिकारियों और अटार्नी को पत्र लिखते हुए निशि हरिचंद्र त्रिपाठी की संपत्ति उनके वारिसों को सौंपने की गुजारिश की।

संजय दत्त ने अटार्नी को लिखते पत्र में साफ किया कि वह निशि को नहीं जानते हैं और उनको निशि की संपत्ति से कुछ नहीं चाहिए। साथ ही अभिनेता ने लिखा कि यह मामला उनको काफी भावुक कर गया।