हु छू विकास एड कैंपेन में दिखे अभिनेता हितू कनोडिया इस सीट पर अजमाएंगे लक!

0
381

अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को गुजरात विधान सभा चुनाव के लिए 13वीं उम्मीदवार सूची जारी की गई। इस सूची में हू छू विकास हू छू गुजरात एड कैंपेन में नजर आए गुजराती फिल्म अभिनेता हितेश कुमार कनोडिया का नाम भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि हितेश कुमार कनोडिया उर्फ हितू कनोडिया इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं।

पिछली बार कड़ी विधान सभा सीट से चुनाव हारने वाले ​अभिनेता हितू कनोडिया इस बार ईडर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जो आरक्षित (अनुसूचित जाति) सीट है।

गुजराती ग्रामीण फिल्मों के सुपर स्टार कहे जाने वाले हितू कनोडिया, जो मशहूर गुजराती फिल्म अभिनेता नरेश कनोडिया की संतान हैं, हाल ही में भारतीय जनता पार्टी, गुजरात की ओर से विकास पागल हुआ को जवाब देने के लिए चलाई एड कैंपेन हु छू विकास हू छू गुजरात में नजर आए थे।

गौरतलब है कि हितू कनोडिया ने बाल कलाकार के रूप में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अब तक लगभग 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।