100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई गोलमाल अगेन, सोमवार को हुआ आश्चर्यजनक कलेक्शन

0
234

मुंबई। फिल्मकार रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन की युगलबंदी बॉक्स आॅफिस के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है।

जी हां, फिल्म गोलमाल अगेन ने बॉक्स आॅफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शुरूआती चार दिनों में 100 करोड़ के क्लब में प्रवेश कर लिया है।

दिलचस्प बात तो यह है कि फिल्म गोलमाल अगेन ने सोमवार को बेहतर प्रदर्शन करते हुए करीब 16 करोड़ का आश्चर्यजनक कलेक्शन किया। हालांकि, कुछ फिल्म कारोबार पर निगाह रखने वालों का मानना था कि फिल्म गोलमाल अगेन सेमवार को 10 से 12 करोड़ के बीच कलेक्शन करेगी।

जानकारी के अनुसार अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, श्रेयश तलपड़े और कुणाल खेमू अभिनीत फिल्म गोलमाल अगेन ने शुरूआती दिन यानी शुक्रवार को 30.14 करोड़ का कारोबार किया जबकि शनिवार को फिल्म ने हल्की सी गिरावट के साथ 28.37 करोड़ का कारोबार किया। तीसरे दिन के कलेक्शन में मामूली बढ़त देखने को मिली और फिल्म ने शनिवार को 29.09 करोड़ का कारोबार किया।

चौथे दिन सोमवार को फिल्म गोलमाल अगेन ने 16.04 करोड़ क आश्चर्यजनक कारोबार करते हुए 103.64 करोड़ के कलेक्शन आंकड़े को छूआ। इसके अलावा फिल्म गोलमाल अगेन ने विदेशी बाजार में 22.95 करोड़ का कलेक्शन किया। कहा जा रहा है कि मंगलवार का कलेक्शन भी 10 करोड़ से ज्यादा का होगा।

इससे पहले रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म गोलमाल 3 108 करोड़, सिंघम 102 करोड़, बोल बच्चन 105 करोड़, चैन्ने एक्सप्रेस 226 करोड़, सिंघम रिटर्न्स 142 करोड़, दिलवाले 148 करोड़ के कलेक्शन के साथ 100 करोड़ के क्लब में शामिल है।

100 करोड़ के कलेक्शन को पार करने वाली रोहित शेट्टी की फिल्मों में केवल दिलवाले ऐसी है, जिसको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। दिलवाले की असफलता के कारण रोहित शेट्टी के कई प्रोजेक्ट अटक गए थे।