दीपिका पादुकोण के गहनों का वजन जानकर उड़ जाएंगे होश!

0
317

मुंबई। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार अदा कर रही है। इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को एक शाही रानी का लुक देने के लिए काफी गहने पहनाए गए हैं।

आपको जानकार हैरानी होगी कि राजशाही गहनों और लिबासों के कारण दीपिका पादुकोण का वजन 93 किलोग्राम हो गया जबकि असल जीवन में दीपिका पादुकोण का वजन लगभग 58 किलोग्राम है।

फिल्म पद्मावती से जुड़े सूत्रों का कहना है​ कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के शरीर पर शूटिंग के दौरान 35 किलोग्राम के कपड़े और गहने रहते हैं। इतने वजन के साथ अभिनेत्री कई घंटों तक शूटिंग करती है।

जानकारी के अनुसार पद्मावती के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण को 20 किलोग्राम के गहने, चार किलोग्राम का दुपट्टा और 11 किलोग्राम का घाघरा पहनना पड़ता है।

फिल्म पद्मावती में इस्तेमाल होने वाले 400 किलोग्राम सोने की ढुलाई के लिए 200 से अधिक कारीगारों ने 600 महीनों तक काम किया है।

इससे पहले बाजीराव मस्तानी के लिए दीपिका पादुकोण ने जो आभूषण पहने थे, उसकी कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये के आस पास थी।

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह लीड भूमिका में हैं और फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर 2017 को रिलीज होने जा रही है।