क्‍या प्रियंका चोपड़ा के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगे अभिषेक बच्‍चन?

0
244

मुम्‍बई। पिछले दिनों ख़बर थी कि अभिनेता अभिषेक बच्‍चन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली, जो पद्मावती बना रहे हैं, की अगली फिल्‍म में साथ काम करने जा रहे हैं। मगर, इस ख़बर की पड़ताल करने पर पता चला कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है।

दरअसल, संजय लीला भंसाली का बैनर अभिषेक बच्‍चन और प्रियंका चोपड़ा के साथ अलग अलग फिल्‍मों पर चर्चा कर रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अभिषेक बच्‍चन और प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली के बैनर तले बनने वाली फिल्‍मों में नजर आएंगे। हालांकि, एक ही फिल्‍म में नहीं।

सूत्रों के मुताबिक बैनर अभिषेक बच्‍चन के साथ एक रोमांटिक फिल्‍म के लिए बात कर रहा है, जिसका निर्देशन रोहित रॉय करने वाले हैं। यदि अभिषेक बच्‍चन और रोहित रॉय के बीच चल रही बात खूबसूरत अंजाम तक पहुंचती है तो फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द शुरू हो सकती है।

कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा संजय लीला भंसाली की एक अन्‍य फिल्‍म में नजर आ सकती हैं। शायद, यह वो ही फिल्‍म है, जो संजय लीला भंसाली कंगना रनौट को लेकर बनाने की सोच रहे थे।