Exit Poll को लेकर उलझे विवेक ओबेरॉय और सोनम कपूर के सुर

0
269

देश में चुनाव खत्म हो चुके हैं और नतीजा कुछ दिनों बाद आने वाला है। मगर, एग्जिट पोल ने मोदी अगेन पर मोहर लगा दी है। हालांकि, नरेंद्र मोदी सरकार से नाखुश लोगों ने एग्जिट पोल पर मीम बनाना शुरू कर दिया है। इसकी चपेट में फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी आ गए।

विवेक ओबेरॉय नरेंद्र मोदी के काफी करीबी माने जाते हैं। लेकिन, विवेक क्रिएटिव मीम से इतना प्रभावित हुए कि उसको शेयर करे बिना नहीं रह सके।

एग्जिट पोल पर निशाना साधते इस मीम में ऐश्वर्या राय बच्चन अहम किरदार हैं। ओपिनियन पोल के रूप में सलमान खान और ऐश्वर्या राय को दर्शाया गया है। एग्जिट पोल के रूप में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन को दिखाया गया है। रिजल्ट के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को दिखाया गया है।

यह मीम कितना सही या गलत साबित होगा, यह तो 23 मई 2019 को साफ हो जाएगा। लेकिन, इसको लेकर विवेक ओबेरॉय और सोनम कपूर के एक दूसरे को लेकर बोल उलझ गए हैं।

सोनम कपूर ने विवेक ओबेरॉय की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए विवेक ओबेरॉय को घृणित और वर्गहीन कहा।

जवाब में विवेक ओबेरॉय ने सोनम कपूर को नसीहत देते हुए कहा, ‘फिल्मों में ओवर एक्टिंग और सोशल मीडिया पर ओवर रिएक्टिंग करना बंद कर दें।’