धांसू अवतार में दिखे शाहिद कपूर, कबीर सिंह का टीजर रिलीज

0
313

मुम्बई। अभिनेता शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की अगली फिल्म कबीर सिंह का टीजर सोमवार को सामने आया।

फिल्म कबीर सिंह, तेलुगू सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म शाहिद कपूर गुस्सैल, बागी और जुनूनी आशिक के रूप में नजर आएंगे।

टीजर में शाहिद कपूर खुलेआम गाली गालौच करते हुए नजर आए हैं। कबीर सिंह सीन दर सीन अर्जुन रेड्डी की कॉपी है, टीजर देखकर तो ऐसा ही लगता है।

टीजर को देखते हुए लगता है ​कि शाहिद कपूर ने धांसू अभिनय किया है। शाहिद कपूर के प्रशंसकों के लिए कबीर सिंह एक धमाकेदार​ फिल्म हो सकती है।

फिल्म कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है, जो मूल फिल्म अर्जुन रेड्डी का निर्देशन कर चुके हैं।

बता दें कि अर्जुन रेड्डी में लीड भूमिका विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने निभायी थी।