किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे का ब्रेकअप

0
358

मुम्बई। मोहब्बतें अभिनेत्री किम शर्मा और हर्षवर्धन राणे की स्टोरी का द एंड हो चुका है। जी हां, इस बात पर पक्की मोहर अभिनेता हर्षवर्धन राणे के प्रचारक ने लगा दी है।

मनोरंजन समाचार पोर्टल स्पॉटबॉयई से बात करते हुए अभिनेता हर्षवर्धन राणे के प्रचारक ने कहा, ‘हर्षवर्धन राणे और किम शर्मा एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।’

गौरतलब है कि मार्च 2019 के अंतिम सप्ताह में अभिनेता हर्षवर्धन ने एक अपने सोशल मीडिया खाते पर एक मैसेज लिखा था, जो इस ओर इशारा कर रहा था।

दरअसल, अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने लिखा था, ‘के मतलब किम शर्मा शुक्रिया महान आत्मा, यह अद्भुत था, और बहुत ज्यादा। ईश्वर तुम पर आशीर्वाद बनाए रखे और मुझ पर भी। अलविदा।’

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 26 मार्च 2019 को दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ था। उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में हर्षवर्धन राणे ने किम शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर मोहर लगाई थी।

गौरतलब है कि किम शर्मा ने अली पुंजानी से विवाह किया था और कीनिया चली गईं थी। हालांकि, वैवाहिक जीवन का शीघ्र ही अंत हो गया और अभिनेत्री तलाक के बाद भारत लौट आईं। उसके बाद किम शर्मा ने अर्जुन खन्ना के साथ कथित तौर पर डेटिंग की, लेकिन इस डेटिंग का नतीजा सकारात्मक नहीं था।