उर्मिमाला सिन्हा और वर्धन सिंह का नया म्यूजिक वीडियो जल्द, टीजर रिलीज

0
767

मुम्बई। अभिनेत्री उर्मिमाला सिन्हा जल्द ही फिल्म इश्क जुनून गायक वर्धन सिंह के नये म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। रविवार को इस म्यूजिक वीडियो का टीजर रिलीज किया गया। हाल ही में इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ये जरूर कर के पोस्टर रिलीज किए गए थे।

इस वीडियो का निर्देशन राहुल सिंह ने किया है जबकि गाने का म्यूजिक खुद वर्धन सिंह ने तैयार किया है। इस गाने के बोल अनजान सागरी ने लिखे हैं।

वॉइस बैग म्यूजिक की ओर से पेश किए जाने वाले इस गाने को लेकर उर्मिमाला सिन्हा काफी रोमांचित हैं।

उर्मिमाला सिन्हा का कहना है कि यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आएगा। इस गाने के बोल और संगीत ही नहीं बल्कि इसका फिल्मांकन भी बड़ी खूबसूरत के साथ किया गया है। यह मेरा पहला म्यूजिक वीडियो है और उम्मीद करती हूं कि यह मेरे प्रशंसकों को पसंद आएगा।

रविवार को ये जरूर कर म्यूजि​क वीडियो की पहली झलक टीजर के रूप में सामने आयी। इस टीजर में उर्मि और वर्धन सिंह काफी आशिकाना मूड में नजर आ रहे हैं।