फिर से बड़े पर्दे पर दिखेगी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी

0
462

मुम्बई। इश्केजादे अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ एक के बाद एक दो फिल्में कर रहीं परिणीति चोपड़ा अपने हंसी तो फंसी को—स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी।

सूत्रों से मिली ख़बर के अनुसार शॉटगन शादी के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के सामने परिणीति चोपड़ा को कास्ट किया जा रहा है।

परिणीति चोपड़ा को फिल्म कहानी और अपना किरदार काफी रोचक लगा। परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के लिए हां कह दिया है।

बता दें कि खूबसूरत अदाकारा परिणीति चोपड़ा को साइन करने से पहले निर्माताओं की ओर से श्रद्धा कपूर, कीर्ति सैनन, सोनाक्षी सिन्हा और फातिमा सना शेख को अप्रोच किया गया था।

इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा बिहारी ठग युवक की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। अपने किरदार के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तैयारी करनी शुरू कर दी है।