अप्रैल 2018 के अंतिम दिनों में होगी सोनम कपूर की शादी

0
217

मुम्बई। अनिल कपूर की बड़ी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर अपने वैवाहिक जीवन का शुभारंभ करने जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोनम कपूर अपने प्रेमी आनंद आहूजा के साथ इसी महीने के अंत में परिणय सूत्र में बंध जाएंगी।

एक अंग्रेजी समाचार वेबसाइट के अनुसार सोनम कपूर और आनंद आहूजा 29 और 30 अप्रैल 2018 को मुम्बई में शादी करेंगे।

इस शादी समारोह में दोस्त रिश्तेदार ही मौजूद रहेंगे। कहा जा रहा है कि श्रीदेवी की मृत्यु के कारण परिवार ने धूमधाम से शादी न करने का निर्णय लिया है।

गुप्त सूत्रों का कहना है कि अनिल कपूर शादी को श्रीदेवी की मौत के कारण कुछ महीने पीछे धकेलना चाहते थे। मगर, बोनी कपूर की ओर से शादी में शामिल होने की बात कही जाने के बाद शादी की तारीखों में फेरबदल नहीं किया गया।

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोनों एक दूसरे को पिछले दो साल से डेटिंग कर रहे हैं। उद्योगपति आनंद आहूजा​​ दिल्ली के रहने वाले हैं।