आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी दंगल गर्ल सान्या!

0
232

मुम्बई। हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बधाई हो की शूटिंग पूरी करने वाली दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा आशिकी 2 फेम आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ सकती हैं।

सुनने में आया है कि मोहित सूरी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, जिसकी कहानी एक लड़की और दो लड़कों के इर्दगिर्द घूमेगी। आदित्य रॉय कपूर लीड भूमिका में दिखेंगे और सान्या मल्होत्रा लीड किरदार में नजर आएंगी।

हालांकि, इससे पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर और दिशा पाटनी के नाम पर विचार किया जा रहा था। लेकिन, दोनों ही अभिनेत्रियां अन्य प्रोजेक्टों में व्यस्त चल रही हैं।

सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए सान्या मल्होत्रा को फाइनल कर लिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा होनी बाकी है।

उम्मीद करते हैं कि मोहित सूरी एक नयी नवेली जोड़ी के साथ बड़े पर्दे पर पुन:दस्तक देंगे। बता दें कि सान्या मल्होत्रा विशाल भारद्वाज की छूरियां में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही हैं।