एक और गाना गाने की तैयारी में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा

0
225

मुम्बई। अर्जुन कपूर के साथ संदीप और पिंकी फरार तथा नमस्ते इंग्लैंड कर रहीं परिणीति चोपड़ा जल्द ही अपने दूसरे गाने के साथ दर्शकों के रूबरू होंगी।

परिणीति चोपड़ा के इस नये गाने को अमाल मलिक संगीतबद्ध करेंगे। हाल ही में परिणीति चोपड़ा इस सिलसिले में अमाल मलिक से मिली थीं। इससे पहले परिणीति चोपड़ा मेरी प्यारी बिंदू के गाने माना कि हम यार नहीं को अपनी आवाज दे चुकी हैं।

सूत्रों का कहना है कि चुलबुली अदाकारा परिणीति चोपड़ा के नये गाने मुझे तुम की शैली तो शायद उनके पहले गाने हम यार नहीं जैसी होगी। लेकिन, इसके बोल और संगीत नया होगा।

फिलहाल, परिणीति चोपड़ा अर्जुन कपूर के साथ नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग में व्यस्त हैं। उम्मीद है कि परिणीति चोपड़ा का नया ट्रैक इस साल के अंत तक रिलीज हो।