राज कपूर लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित होंगे धर्मेंद्र

0
281

मुम्बई। मायानगरी के रूपवान फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही हिंदी फिल्मकार राजकुमार हिरानी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड सम्मानित किया जाएगा।

इस बात की घोषणा रविवार को महाराष्ट्र शिक्षा एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर की।

सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री विनोद तावड़े ने इस बात का एलान करते हुए कहा, ‘महाराष्ट्र सरकार के राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए अभिनेता धर्मेद्र और राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी के नाम का एलान करते हुए खुशी महसूस हो रही है। बधाई।’

इसके अलावा मराठी अभिनेता विजय चौहान और अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी को भी सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अभिनेता विजय चौहान को प्रतिष्ठित चित्रापति वी शांताराम जीवन गौरव पुरस्कार और अभिनेत्री-निर्देशक मृणाल कुलकर्णी को चित्रापति वी शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित​ किया जाएगा।