जोधा अकबर फेम अभिनेत्री परिधि शर्मा जल्द दिखेंगी टेलीविजन स्क्रीन पर

0
896

मुम्बई। यहां रूपाली और प्रतिभावान अभिनेत्री परिधि शर्मा के प्रशंसकों के लिए खुशख़बर है। धारावाहिक जोधा अकबर से लोकप्रिय हासिल करने वाली परिधि शर्मा जल्द ही टेलीविजन स्क्रीन पर नजर आएंगी।

दरअसल, व्यक्तिगत जीवन की व्यस्तताओं के कारण परिधि शर्मा लंबे समय से छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। ख़बर है कि परिधि शर्मा जल्द ही पौराणिक धारावाहिक में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगी, जो माता वैष्णु देवी पर आधारित है।

सूत्रों का कहना है कि स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में परिधि शर्मा माता वैष्णु देवी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। इस धारावाहिक के लगभग 50 के करीब एपिसोड हैं। इस धारावाहिक का निर्माण अरविंद बब्बल करेंगे, जो महा कुंभ : एक रहस्य, एक कहानी बना चुके हैं।

हालांकि, इस बारे में अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी।

बता दें कि अभिनेत्री परिधि शर्मा अपने स्कूल के समय के दोस्त तन्मय सक्सेना के साथ वैवाहिक जीवन का आनंद ले रही हैं। परिधि तन्मय ने साल 2011 में शादी की थी।

परिधि शर्मा पिछले साल उस समय चर्चा का केंद्र बनी थीं, जब वह एक मंदिर में अपनी पहली संतान के साथ नजर आई थीं।