श्रीदेवी की मौत से जुड़ा मामला बंद, रात को मुम्बई पहुंच सकता है श्रीदेवी का शव

0
283

मुम्बई। फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत से जुड़ा मामला पूर्ण रूप से बंद हो गया है। दुबई सार्वजनिक अभियोक्ता ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की मंजूरी दे दी है।

जानकारी के अनुसार फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के परिजन उनका पार्थिव शरीर लेकर दुबई से शाम को छह बजे के आस पास निकलेंगे। संभावना है कि आधी रात से पहले श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुम्बई पहुंच जाएगा।

दुबई मीडिया आॅफिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ‘दुबई सार्वजनिक अभियोजन पक्ष ने इस मामले में अपनी जांच पूरी करने के बाद भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत रवाना करने की अनुमति दे दी है।’

सरकारी संस्था दुबई मीडिया आॅफिस के मुताबिक, ‘दुबई सार्वजनिक अभियोजन पक्ष ने कहा कि ऐसे मामलों में होने वाली पूरी प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री श्रीदेवी की मृत्यु बेसुध होकर अचानक बाथटब में गिरने के कारण हुई है। इस मामले को बंद कर दिया गया है।’

गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी 2018 को रात के ग्यारह बजे हुई। इस समय श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ दुबई के एक होटल जुमिराह अमीरात टॉवर्स में ठहरी हुईं थीं।