भारत को औद्योगिक सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत : यूनियन लीडर निर्देशक

0
271

मुम्बई। फिल्म निर्माता निर्देशक संजय पटेल निर्देशित फिल्म यूनियन लीडर कैमिकल प्लांट कामगारों की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति को दर्शाती है, जो ख़राब स्वास्थ्य और सुरक्षा मापदंडों का शिकार बनते हैं।

निर्देशक संजय पटेल, जो खुद इस तरह की स्थितियों को सीधे तौर पर अनुभव कर चुके हैं, का मानना है कि भारत को औद्योगिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

क्या औद्योगिक कामगारों की सुरक्षा को बेहतर बनाने की जरूरत है? सवाल पर जवाब देते हुए संजय पटेल कहते हैं, ‘बिलकुल, इस बारे में इंकार करने का सवाल ही नहीं उठता। हमारे पास नियम और विनिमय हैं। लेकिन, इनको लागू करने में लापरवाही और ढील बरती जा रही है। भ्रष्ट व्यवस्था और कामगारों में जागरूकता की कमी के कारण समस्या और ​भयानक रूप धारण कर लेती है।’

यूनियन लीडर 19 जनवरी 2018 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म यूनियन लीडर में राहुल भट्ट और तिलोत्तमा शोमे लीड भूमिका में हैं।