सऊदी अरब में तीन दशक लंबे प्रतिबंध के बाद 2018 से शुरू होंगे सिनेमा घर!

0
210

दुबई। सऊदी अरब ने आर्थिक व्यवस्था में जान फूंकने के लिए तीन दशक लंबे प्रतिबंध के बाद सिनेमा घरों को शुरू करने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक सऊदी अरब जल्द ही सिनेमा घरों के लिए लाइसेंस देने की प्रक्रि​या शुरू करेगा और संभावना है कि पहला मल्टीप्लेक्स मार्च 2018 तक खुल जाएगा।

सरकार सऊदी अरब के अंदर साल 2030 तक लगभग 300 सिनेमा घर खोलने की योजना बना रही है और स्क्रीनों की संख्या 2000 के करीब तय ​की गई है।

गौरतलब है कि साल 1979 के आस पास सऊदी अरब सरकार ने धार्मिक संगठनों के बढ़ते दवाब के सामने घुटने टेकते हुए सिनेमा घरों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इसके बाद सऊदी अरब के सिनेमा प्रेमी सिनेमा के लिए वीडियो सीडी, टेलीविजन और अन्य स्रोतों पर निर्भर हो गए।

साल 2006 में पहली सऊदी अरब फिल्म कैफ अल हाल? थी, जो काफी महंगे बजट की फिल्म थी। इस फिल्म को दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में शूट किया गया था। इस फिल्म ने सऊदी अरब में सिनेमा और फिल्मों को लेकर एक नयी बहस को जन्म दे दिया।