प्रियंका चोपड़ा के बारे में सनसनीखेज खुलासा, जब छोटी सी चूक से बिगड़ गया था पूरा खेल!

0
228

मुम्बई। नि:संदेह प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल आॅफ बॉलीवुड, ने चमक धमक भरे फिल्म जगत में एक खूबसूरत मुकाम हासिल कर लिया है। मगर, किसी भी व्यक्ति की शौहरत और सफलता अपने पीछे कई अजीबोगरीब किस्से छोड़कर आती है, जो सामने आते हैं, तो सनसनीखेज बन जाते हैं।

दक्षिण भारतीय फिल्म थमिझां से अपना फिल्मी कैरियर शुरू करने वाली प्रियंका चोपड़ा को पहचान फिल्म अंदाज से मिली। लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा गोविंदा के साथ फिल्म राजा भैया में काम करने वाली थीं।

लेकिन, प्रियंका के हाथ से मान सिंह दीप की फिल्म राजा भैया निकलकर आरती छाबड़िया की झोली में आ गिरी। उस समय अभिनेत्री प्रियंका के हाथ से केवल राजा भैया ही नहीं बल्कि पांच और फिल्में भी एक साथ मुट्ठी से रेत की तरह फिसली थीं।

क्या आप जानते हैं? अक्षय कुमार का पहला होर्डिंग जुहू बीच पर किसने लगवाया था?

एक चूक और पांच दिनों में पांच फिल्में उड़ी

इस बात का खुलासा प्रियंका चोपड़ा के कैरियर की नींव रखने वाले और प्रियंका के पूर्व प्रबंधक प्रकाश जाजु ने किया। प्रकाश जाजु ने सोशल मीडिया पर मान सिंह दीप, जो फिल्म राजा भैया के निर्माता हैं, को जवाब देते हुए खुलासा किया कि फिल्म जगत में बहुत कम लोग जानते हैं कि मान सिंह दीप ने तत्कालीन नवोदित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को राजा भैया से निकालकर आरती छाबड़िया को लिया। उस समय प्रियंका को पांच दिनों में पांच फिल्मों से हाथ धोना पड़ा क्योंकि प्रियंका के नाक की सर्जरी दोषपूर्ण हुई थी। नाक ख़राब होने से प्रियंका की फिल्में तो गई ही, साथ में प्रियंका का मेहनताना भी 50 लाख से गिरकर 10 लाख तक आ गया। इसके बाद प्रियंका की सबसे पहली बड़ी हिट फिल्म अंदाज को टॉप लाइट में शूट किया गया, ताकि उसके नाक में आई ख़राबी दिखाई न पड़े।

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा, जो सर्जन थे, ने प्रियंका का नाक और प्रकाश जाजु ने प्रियंका का कैरियर ठीक करने की कोशिश की, दोनों ही सफल हुए।

मान सिंह दीप खुलासा करते हैं, ‘मैंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। दो दिन बाद तुम प्रकाश जाजु आए, और कहने लगे कि ​प्रियंका को फिल्म में ले लो, मैं प्रकाश जाजु शूटिंग का सारा खर्च उठाने के लिए तैयार हूं। लेकिन, मैंने उसको लेने के लिए इंकार कर दिया था।’

प्रियंका चोपड़ा को अच्छी लड़की करार देते हुए प्रकाश जाजु कहते हैं कि हमारी दोस्ती में दरार डालने के लिए प्रियंका चोपड़ा के आस पास के लोगों ने अहम भूमिका निभायी थी।

Image From : Priyanka Chopra Instagram A/C