शत्रुघ्न सिन्हा ने नरेंद्र मोदी पर कसा तंज, और कहा मैं करूंगा दिल की बात क्योंकि…

0
268

मुम्बई। पटना साहिब से भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न​ सिंह ने केंद्र सरकार और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। हालांकि, शत्रुघ्न सिंहा ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा मोदी सरकार की कई बार आलोचना कर चुके हैं।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार को वन मैन शो और दो सैनिकों की सेना करार दिया। साथ ही अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘मैं दिल की बात कर रहा हूं, क्योंकि मन की बात किसी और ने पेटेंट करवा रखी है।’

यहां पर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा सीधे सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसा​रित होने वाले कार्यक्रम मन की बात पर निशाना साधते हुए नजर आए।

अभिनेता ने केंद्रीय मंत्री मंडल पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘मंत्री मंडल में 90 फीसद मंत्री ऐसे हैं, जिनको आप जानते नहीं हैं और बाकी जिनको आप जानते हैं, उनको आप मंत्री मानते नहीं हैं। अभी तो खुशामदीद लोगों की टोली है, जो आगे बढ़ाने में नहीं, बल्कि खुद को बचाने में लगी हुई है।’

दिलचस्प बात तो यह है कि अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज तक अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। भारतीय जनता पार्टी के लिए अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को खामोश करवाना मुश्किल होता जा रहा है।