शादी में जरूर आना का ट्रेलर : प्रेम कहानी में सस्पेंस का तड़का

0
874

मुम्बई। बरेली की बर्फी और न्यूटन से बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करवा चुके अभिनेता राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म शादी में जरूर आना लेकर तैयार हैं।

रत्ना सिन्हा निर्देशित फिल्म शादी में जरूर आना में राजकुमार राव के साथ कृति खरबंदा अहम किरदार में हैं। ट्रेलर की शुरूआत एक पढ़ी लिखी लड़की के परिचय से शुरू होती है। पढ़ी लिखी लड़की के लिए मां बाप एक अच्छा रिश्ता खोजते हैं।

लड़का लड़की की देख दिखाई होती है और कहानी आगे बढ़ती है। अचानक शादी के दिन कुछ ऐसा होता कि लड़के के जीवन में सब कुछ बदल जाता है।

मीठी मीठी और प्यारी प्यारी बातें करने वाला युवक अब उस लड़की से नफरत करने लगता है और अपने साथ हुए धोखे का इंतकाम लेना चाहता है।

इंतकाम का कारण जानने के लिए 10 नवंबर 2017 का इंतजार करना होगा क्योंकि इस दिन फिल्म मेरी शादी में जरूर आना रिलीज होने जा रही है।

फिल्म मेरी शादी में जरूर आना के ट्रेलर का संपादन बेहतरीन तरीके से हुआ है। राजकुमार राव साधारण और गुस्सैल युवक की भूमिका में प्रभावित कर रहे हैं। कृति खरबंदा की मौजूदगी भी प्रभावित करती है। हालांकि, राजकुमार राव का किरदार भारी पड़ रहा है।

फिल्म मेरी शादी में जरूर आना के ट्रेलर में गानों के कुछ अंश शामिल किए हैं, जो काफी बेहतरीन लग रहे हैं। फिल्म के संवादों पर अच्छा काम किया गया है।