आॅस्कर 2018 के लिए भारत से जाएगी राजकुमार राव की ‘न्यूटन’

0
313

मुंबई। ​फिल्मकार अमित वी मसूरकर निर्देशित और मनीष मुंदड़ा निर्मित फिल्म न्यूटन भारत की ओर से आॅस्कर 2018 के लिए भेजी जाएगी।

22 सितंबर 2017 को रिलीज हुई राजकुमार राव अभिनीत फिल्म न्यूटन चुनाव व्यवस्था और नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र के इर्दगिर्द घूमती है।

फिल्म अभिनेता राजकुमार राव ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह समाचार साझा करते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘न्यूटन’ है।’

शुभ मंगल सावधान निर्माता और फिल्म निर्देशक आनंद एल राय ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं ट्वीट लिखते समय भावुक हो रहा हूं। हां, न्यूटन भारत की ओर से आॅस्कर के लिए आधि​कारिक प्रविष्टि है।’

बता दें कि साल 2017 में भारत की ओर से विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ‘विसारनाई’ को भेजा गया था।