यहां देखिये भूमि, हसीना पार्कर और न्यूटन का पहले दिन का कारोबार

0
218

मुम्बई। शुक्रवार को बॉक्स आॅफिस पर संजय दत्त की भूमि, श्रद्धा कपूर की हसीना पार्कर और राजकुमार की न्यूटन रिलीज हुई। इस शुक्रवार रिलीज हुई उपरोक्त तीनों फिल्मों में से कोई भी फिल्म जादूई आंकड़े को टच नहीं कर सकी।

जानकारी के अनुसार संजय दत्त अभिनीत फिल्म भूमि ने लगभग 2.70 करोड़, श्रद्धा कपूर अभिनीत हसीना पार्कर ने लगभग 1.25 करोड़ जबकि राजकुमार राव अभिनीत फिल्म न्यूटन ने लगभग 1 करोड़ का कारोबार किया।

फिल्म कारोबार विश्लेषकों की मानें तो संजय दत्त और श्रद्धा कपूर की फिल्मों का शुरूआती कलेक्शन निराशाजनक है जबकि बजट और प्रचार के अनुसार न्यूटन का अच्छा कलेक्शन है।

इसके अलावा न्यूटन को आॅस्कर 2018 के लिए भेजने की घोषणा फिल्म को हाइक प्रदान करेगी और उम्मीद है कि फिल्म न्यूटन शनिवार और रविवार को अच्छा कलेक्शन करें।

इस असर भूमि और हसीना पार्कर के बॉक्स आॅफिस कलेक्शन पर पड़ेगा, इललिए इनदिनों फिल्मों से बड़ी कलेक्शन की उम्मीद करना सही नहीं होगा।