इसलिए अनुष्का शेट्टी साहो से हुईं बाहर, श्रद्धा कपूर को बहाना पड़ेगा पसीना

0
347

श्रद्धा कपूर ने फिल्म साहो के लिए मांगे थे 12 करोड़

मुम्बई। फिल्म बाहुबली 2 में अनुष्का शेट्टी और प्रभास की हॉट कैमिस्ट्री को देखते हुए लगभग माना जा रहा था कि अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ही फिल्म साहो में प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। लेकिन, हाल ही में फिल्म निर्माताओं ने शक्ति कपूर की बेटी और आशिकी 2 गर्ल श्रद्धा कपूर के नाम पर पक्की मोहर लगाकर अफवाहों पर विराम लगा दिया था।


अब सुनने में आ रहा है कि अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी फिल्म साहो के लिए लगभग फाइनल ही थी। लेकिन, अनुष्का शेट्टी शारीरिक बनावट और भारीपन के कारण फिल्म की मांग को पूरी नहीं कर सकी। निर्माता निर्देशक इस किरदार के लिए छरहरी लड़की चाहते थे, जबकि अनुष्का शेट्टी का शरीर थोड़ा सा भारी है। ऐसे में निर्माता निर्देशकों ने बॉलीवुड छरहरी अदाकारा श्रद्धा कपूर को फाइनल करना सही समझा।

मगर, अब श्रद्धा कपूर को भी खूब पसीना बहाना होगा क्योंकि अपूर्व लाखिया की फिल्म हसीना पार्कर के लिए अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपना वजन बढ़ाया था। हालांकि, श्रद्धा कपूर के लिए अपनी पुरानी छरहरी काया को पाना मुश्किल काम नहीं होगा।

सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ने शुरूआत में 12 करोड़ रुपये मांगे थे और अंत में ​9 करोड़ में डील फाइनल हुई है। असल में श्रद्धा कपूर एक हिंदी फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये लेती हैं और फिल्म साहो हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू में भी साथ साथ शूट होगी।