क्‍या अर्जुन कपूर के साथ स्‍क्रीन शेयर करेंगी सोनाक्षी सिन्‍हा?

0
216

मुंबई। फिल्‍म तेवर में सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ स्‍क्रीन शेयर कर चुके अभिनेता अर्जुन कपूर एक सुपरहिट फिल्‍म के सीक्‍वल में अभिनेत्री के साथ दुबारा स्‍क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं।

Tevar Movie

जी हां, ख़बर है कि फिल्‍म नमस्‍ते लंदन के सीक्‍वल के लिए निर्माता निर्देशक अर्जुन कपूर के नाम पर विचार कर रहे हैं। इस फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा लीड भूमिका में हैं। हालांकि, पहले सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ अक्षय कुमार को कास्‍ट किया जा रहा था।

फिल्‍म नमस्‍ते लंडन के सीक्‍वल को नमस्‍ते इंग्‍लैंड के नाम से बनाने की तैयारी लंबे समय चल रही है और इसकी शूटिंग पिछले साल जुलाई में शुरू होने वाली थी।

Oh No! इस फिल्‍म के सीक्‍वल से अलग हुए अभिनेता अक्षय कुमार

गौरतलब है कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्‍म नमस्ते लंदन साल 2007 में रिलीज हुई थी और अक्षय कुमार ने पंजाबी युवा का किरदार अदा किया था।

सूत्रों की मानें तो अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा फिल्‍म तेवर के बाद से अर्जुन कपूर के साथ काम करने के लिए निरंतर मना करती आ रही हैं। इतना ही नहीं, सोनाक्षी सिन्‍हा ने अनीस बज्‍मी की मुबारकां भी अर्जुन कपूर के चलते हाथ से जाने दी।

पक्‍की ख़बर! अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा करेंगे स्‍क्रीन शेयर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ महीने पहले सोनाक्षी सिन्‍हा ने अर्जुन कपूर से बचने के लिए अपने रियलिटी शो के उस एपिसोड की शूटिंग से छुट्टी ले ली थी, जिसमें अर्जुन कपूर अपनी फिल्‍म हाफ गर्लफ्रेंड का प्रचार करने पहुंचे थे।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या विपुल शाह सोनाक्षी सिन्‍हा को अपनी फिल्‍म के लिए राजी कर लेंगे?

More News