मार्शल आर्ट गुरू चीता यजनेश शेट्टी से मिलकर भावुक हो उठे रजनीकांत

0
583

मुंबई। स्‍टुअर्ड से मार्शल आर्ट गुरू बन चुके चीता यजनेश शेट्टी ने हाल ही में दक्षिण भारतीय सुपर स्‍टार रजनीकांत के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान जब चीता यजनेश शेट्टी ने रजनीकांत के साथ अपनी कैरियर ग्रोथ के बारे में बातचीत की तो सुपर स्‍टार भावुक हो उठे।

हाल ही में मुम्‍बई एक होटल में रजनीकांत के साथ हुई मुलाकात के बारे बात करते हुए शेट्टी ने कहा, ‘रजनीकांत ने मेरे कैरियर के बारे में सनुकर भावुक होते हुए मुझे गले लगाया और कहा कि तुमने एक अद्भुत चीज हासिल की है। तुम बिलकुल अद्भुत इंसान हो। एक तरह से तुम लोगों की मदद कर रहे हैं। ईश्‍वर तुम को सदैव स्‍वस्‍थ रखे।’

चीता यजनेश शेट्टी आगे कहते हैं, ‘रजनीकांत के प्रेम, आम इंसान की तरह पेश आने के तरीके और गले लगाने ने मुझे अंदर से खुशी प्रदान की। उनसे मिलना मुराद पूरी होने जैसा लगा। मेरे जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। रजनी सर का आशीर्वाद मिलना भी बहुत बड़ी बात है। सचमुच यदि सुपरस्टार हो तो रजनी सर जैसा होना चाहिए।’

बता दें कि चीता यजनेश शेट्टी के पर्दे के महानायक अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, गोविंदा, जूही चावला, प्रियंका चोपड़ा, ईशा कोप्पीकर, करिश्‍मा कपूर, फरहान अख्तर समेत बॉलीवुड की 150 से भी ज्यादा हस्‍तियों को फिल्मों में और व्यक्तिगत तौर पर एक्‍शन तथा मार्शल आर्ट सिखाया है।

मार्शल आर्ट्स के माध्यम से चीता यजनेश शेट्टी न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी प्रसिद्धि हासिल की है। अमेरिकन मार्शल आर्ट काउंसिल ने शेट्टी को सबसे मूल्यवान जेकेडी प्रशिक्षक के रूप में प्रतिष्ठित अवार्ड मार्शल आर्ट हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया। इसके अलावा श्रीलंका में शेट्टी को गुरू प्रीमासिरी द्वारा स्टिमा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

कर्नाटक के मैंगलोर से मुंबई में आकर शेट्टी ने एक होटल सी रॉक में स्टुअर्ड के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की थी, लेकिन, मार्शल आर्ट्स के दीवानेपन ने शेट्टी को एक प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स गुरू और वर्ल्ड प्रसिद्ध ग्रैंड मास्टर बना दिया।

More News