लिपस्‍टिक अंडर माय बुर्का ट्रेलर : काम-वासना का खुल्‍ला खेल

0
547

मुम्‍बई। फिल्‍मकार प्रकाश झा निर्मित और एकता कपूर व शोभा कपूर की प्रस्‍तुति फिल्‍म लिपस्‍टिक अंडर माय बुर्का का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

फिल्‍म निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित फिल्‍म लिपस्‍टिक अंडर माय बुर्का का ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि महिलाएं केवल काम वासना की भूखी होती हैं।

ट्रेलर के शुरूआती सीन से लेकर अंत तक काम-वासना ही है। कहीं भी शुरू हो जाती हैं। यौन संबंध बनाते समय वीडियो क्‍लिप तक बनाने में हिचकिचाती हैं। दुकान पर कंडोम को टॉपी बोलकर खरीदती हैं।

ट्रेलर में ऐसा कुछ नहीं है, जो महिला के साथ ज्‍यादती होते हुए दिखा रहा है। ट्रेलर में केवल और केवल काम वासना की खुमारी है।

कुछ सीन हैं, जो सवाल खड़े करते हैं, जैसे और करवाएं मेरी जबरदस्‍ती शादी। मेरी आजादी से इतना डरते क्‍यों हैं?। लेकिन, यह सीन भी महिलाओं की काम वासना को लेकर पागलपंती को न्‍याय नहीं दिलाते।

विवादित फिल्‍म लिपस्‍टिक अंडर माय बुर्का 21 जुलाई को रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर कह सकते हैं कि फिल्‍म ए प्रमाण पत्र के साथ सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

फिल्‍म लिपस्‍टिक अंडर माय बुर्का में कोंकणा सेनशर्मा, रत्‍ना पाठक शाह, अहाना कुमरा, पलाबिता बोरथकुमर, विक्रांत मैसी अहम भूमिका में नजर आएंगे।