बॉलीवुड में बातौर निर्माता नई पारी शुरू करेंगी प्रियंका चोपड़ा

0
274

मुम्‍बई। मराठी और पंजाबी फिल्‍म जगत में बातौर फिल्‍म निर्माता प्रवेश कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में भी निर्माता के तौर पर नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा बातौर फिल्‍म निर्माता अपनी पहली फिल्‍म का निर्माण संजय लीला भंसाली के साथ मिलकर करने जा रही हैं। यह फिल्‍म अमृता प्रीतम के जीवन पर आधारित होगी।

मीडिया ख़बरों के अनुसार इस फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा लीड भूमिका में नजर आ सकती हैं। फिल्‍म में अमृता प्रीतम के प्रेमी साहिर लुधियानवी के किरदार के लिए शाह रुख खान, सलमान खान, अभिषेक बच्‍चन और इरफान खान जैसे नामों पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक तौर जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि हॉलीवुड फिल्‍म बेवॉच स्‍टार हाल ही में मुम्‍बई पहुंची हैं और अपने आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्‍टों पर ध्‍यान दे रही हैं। अपने व्‍यस्‍तता भरे समय से कुछ वक्‍त निकालकर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को झलक दिखाती रहती हैं।

चलते चलते…. 34 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया था। इस फोटो को लेकर प्रियंका चोपड़ा पर इंस्‍टाग्राम यूजर्स ने हमला बोल दिया। यूजर्स का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है।

हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की सेल्‍फी इस तरह से आई है कि देखने वाला धोखा खा जाता है, और उसका लगता है कि प्रियंका चोपड़ ने नाक की सर्जरी करवाई है।