अर्जुन कपूर के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी परिणीति चोपड़ा

0
239

मुंबई। भले ही परिणीति चोपड़ा की कमबैक कही जाने वाली फिल्‍म मेरी प्‍यारी बिंदू बॉक्‍स ऑफिस पर कोई करिश्‍मा न दिखा सकी हो। लेकिन, परिणीति चोपड़ा पर दांव खेलने वाले अभी भी बॉलीवुड में बरकरार हैं।

जी हां, चर्चा है कि फिल्‍म गोलमाल अगेन स्टार परिणीति चोपड़ा अर्जुन कपूर के साथ फिर से स्‍क्रीन शेयर करने जा रही हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी 2012 में रिलीज हुई फिल्‍म इश्‍कजादे में खूब पसंद की गई थी।

इस एक्‍शन थ्रिलर श्रेणी की फिल्‍म का निर्देशन ब्योमकेश बख्शी के निर्देशक दिबाकर बनर्जी करेंगे जबकि फिल्‍म का निर्माण यशराज फिल्‍म्‍स करेगा। फिल्‍म में अर्जुन कपूर हरियाणवी पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

बता दें कि इससे पहले यशराज फिल्‍म्‍स अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को मेरी प्‍यारी बिंदू में कास्‍ट करना चाहता था। मगर, अर्जुन कपूर ने मेरी प्‍यारी बिंदू में काम करने से इंकार कर दिया था। चर्चा ऐसी भी है कि परिणीति चोपड़ा को अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्‍म मुबारकां के लिए अप्रोच की गई थी। पर, परिणीति चोपड़ा ने गोलमाल अगेन में काम करना बेहतर समझा।