पैराशूट ड्रेस में Met Gala 2017 रेड कारपेट पर उतरीं प्रियंका चोपड़ा!

0
223

मुम्‍बई। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपने पैर जमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में Met Gala 2017 के रेड कारपेट पर नजर आईं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा की उपस्‍थिति हर किसी की नजर अपनी ओर खींचने वाली रही।

लेकिन, जैसे ही प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस सोशल मीडिया और मीडिया में सार्वजनिक हुई तो सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को लेकर तरह तरह बातें शुरू हो गई।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा रेड कारपेट पर ट्रेंच कोर्ट स्‍टाइल बॉल गाउन पहने हुए नजर आईं। यह गाउन इतना लंबा था कि इसको संभालने के लिए भी कुछ लोगों की जरूरत पड़ी। हालांकि, ऐसे गाउन केवल रेड कारपेट या मॉडलिंग स्‍टूडियोज में कुछ मिनटों के लिए अच्‍छे लगते हैं क्‍योंकि इनको पहनकर सामान्‍य जीवन में चल पाना मुश्‍किल है।

प्रियंका चोपड़ा की फोटो वायरल हो रही है और तरह तरह के कॉमेंट किए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ने जो गाउन पहना है, उससे तंबू बन सकता है। तो कोई कह रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के गाउन के नीचले हिस्‍से से 10 से 12 बच्‍चों के कपड़े बन सकते हैं।

कोई अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को स्‍वच्‍छता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात रहा है क्‍योंकि जब प्रियंका चोपड़ा इस गाउन को पहनकर चलेंगी तो सड़कें अपने आप साफ हो जाएंगी। किसी ने तो इसको पैराशूट के साथ रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा की लेंडिंग करार दिया।

वैसे प्रियंका चोपड़ा के इस दिलकश गाउन के बारे में आपकी क्‍या राय है? हमें जरूर बताएं।