पोल : दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बनीं प्रियंका चोपड़ा

0
261

मुम्‍बई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जादू छोड़ चुकीं प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों के लिए एक और खुशख़बर है कि एक पोल सर्वे में प्रियंका चोपड़ा विश्‍व की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला चुनी गई हैं।

जानकारी के अनुसार 2017 की विश्‍व की सबसे खूबसूरत 30 महिलाएं नामक इस पोल सर्वे को Buzznet वेसबाइट की ओर से करवाया गया है और इसमें हॉलीवुड की एक से बढ़कर एक खूबसूरत अदाकाराएं भी शामिल थीं।

इस पोल, जो 10 फरवरी 2017 को बंद हुआ था, जिसके लिए 7 मिलीयन लोगों ने वोट किए, में प्रियंका चोपड़ा ने ट्रेलर हिल, डेकॉटा जॉनसन, एंजलिना जॉली, एमा वॉटसन समेत कई खूबसूरत हस्‍तियों को पछाड़ते हुए दूसरा स्‍थान हासिल किया गया है। हालांकि, पहले स्‍थान पर बेयोंसे रही हैं।

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर खाते पर Buzznet और वोटरों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, बेयोंसे मेरी भी नंबर 1 हैं।