विनोद खन्‍ना का रौब देखना हो तो देखिये दिलवाले का यह Deleted Scene

0
490

मुम्‍बई। दयावान स्‍टार विनोद खन्‍ना जवानी के दिनों में ही नहीं बल्‍कि 68 साल की उम्र में भी रौबदार नजर आते थे।

जी हां, इसका सबूत रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्‍म दिलवाले के इस डिलीट किए सीन से मिलता है, जिसमें शाह रुख खान और विनोद खन्‍ना स्‍क्रीन शेयर कर रहे हैं।

इस सीन में अचानक कुछ हथियारबंद लोग शाह रुख खान की गाड़ी पर गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं और इस बीच पर विनोद खन्‍ना की धमाकेदार एंट्री होती है। विनोद खन्‍ना और शाह रुख खान दोनों मिलकर दुश्‍मनों को गोलियों से भून देते हैं।

इस सीन में विनोद खन्‍ना हॉलीवुड के उम्रदराज अभिनेताओं की तरह पूरे जोश खरोश से भरे नजर आए। इस सीन में विनोद खन्‍ना 1990 के दशक की देन शाह रुख खान को कड़ी टक्‍कर दे रहे हैं।

आपको क्‍या कैसा लगा जरूर बताएं?