क्‍या अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर के बीच हुआ ब्रेकअप?

0
226

मुम्‍बई। जी हां, लगता है कि श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर के बीच ब्रेकअप हो चुका है। इस बात का अंदाज हाल ही में सामने आए एक पोस्‍टर से लगाया जा सकता है, जिसमें श्रद्धा कपूर अर्जुन कपूर को बीच रास्‍ते छोड़कर जा रही हैं और वो भी बारिश में।

हालांकि, 27 मार्च 2017 को श्रद्धा कपूर इसी बारिश के पानी में अर्जुन कपूर के साथ भीगते हुए इश्‍क में रंग में डूबी हुई नजर आईं थी।

दरअसल, हम यहां पर हाफ गर्लफ्रेंड के पोस्‍टरों की बात कर रहे हैं, जो 19 मई 2018 को रिलीज होने वाली इस फिल्‍म को लेकर उत्‍सुकता बढ़ाए जा रहे हैं।

हाफ गर्लफ्रेंड के नये पोस्‍टर में श्रद्धा कपूर अर्जुन कपूर को बीच रास्‍ते छोड़कर जा रही हैं और इस फिल्‍म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा। यकीनन, ट्रेलर में दोस्‍त से ज्‍यादा, गर्लफ्रेंड से कम रिया सोमानी की हल्‍की सी झलक तो देखने को मिलेगी।