हैं…! रणवीर सिंह को किसी ने ‘चलता फिरता वीर्य’ कहा, तो किसी ने ‘कंडोम’

0
247

मुम्‍बई। सुर्खियों में रहने चाहक बॉलीवुड स्‍टार रणवीर सिंह अपने नये अजब गजब लिबास के कारण सोशल मीडिया में चर्चा का कारण बने हुए हैं। जी हां, पद्मावती अभिनेता रणवीर सिंह का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

दरअसल, अभिनेता रणवीर सिंह अपने पद्मावती को-स्‍टार शाहिद कपूर की जन्‍मदिवस पार्टी में शिरकत करने के लिए एक अजब गजब लिबास पहनकर पहुंचे थे। अभिनेता रणवीर सिंह का लिबास सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के लिबास को लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी।

कुछ लोगों ने रणवीर सिंह को चलता फिरता वीर्य कहा तो किसी ने कंडोम। हर कोई रणवीर सिंह के पहनावे पर चुटकियां लेता हुआ नजर आया।

एक यूजर ने लिखा, ‘यह है बहुत बड़ा वीर्य, यह चल भी सकता है, और इसको छू लेने से आप तत्‍काल गर्भ धारण कर सकते हैं।’

एक अन्‍य यूजर के अनुसार यदि आप किसी से अपना बदला लेना चाहते हैं तो रणवीर सिंह को उसका स्‍टाइलिश सलाहकार बना दो।

ट्विटर यूजर कन्‍या ने लिखा, ‘रणवीर सिंह की फैशन समझ को ईश्‍वर शांति दे।’