रणबीर कपूर से विवाह को लेकर बोलीं अभिनेत्री सोनम कपूर!

0
282

मुम्‍बई। अपने बिंदासपन के लिए अकसर सुर्खियों में रहने वाली सोनम कपूर ने हाल ही में करण जौहर के शो पर रणबीर कपूर से शादी करने के सवाल पर चौंकाने वाला जवाब दिया है। हालांकि, इससे पहले भी सोनम कपूर रणबीर कपूर के बारे में प्रतिक्रिया दे चुकी हैं।

हाल ही में करीना कपूर और सोनम कपूर दोनों करण जौहर के शो कॉफी विद करण में उपस्‍थित हुईं। इस मौके पर मेजबान करण जौहर ने सोनम कपूर से अपने पहले को-स्‍टार रणबीर कपूर के साथ वैवाहिक सूत्र में बंधने संबंधी सवाल पूछा।

सवाल पर सोनम कपूर कहती, इससे पहले करीना कपूर ने कहा, मेरी बहन करिश्‍मा कपूर की तमन्‍ना है कि सोनम कपूर रणबीर कपूर की जीवन साथी बनें।

इसके बाद सोनम कपूर ने सवाल का विस्‍तार से जवाब देते हुए कहा, ‘मैं और रणबीर कपूर दोस्‍तों अच्‍छे दोस्‍त हो सकते हैं। लेकिन, मैं रणबीर कपूर को कभी खुश नहीं रख पाउंगी।’

गौरतलब है कि जब इससे पहले सोनम कपूर ने रणबीर कपूर को एक अच्‍छा बॉयफ्रेंड नहीं होने की प्रतिक्रिया दी थी तो रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने अंगूर खट्टे कहकर सोनम कपूर की बात का जवाब दिया था।