सेक्‍स सिंबल बिपाशा बसु की कही अनकही कहानियां

0
1313

दिल्‍ली के बंगाली परिवार में 7 जनवरी 1979 को जन्‍मीं बिपासा बसु ने बहुत कम समय में अभिनेत्री के रूप में बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल की। कुछ फिल्‍मों के बाद ही बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु खूबसूरत और कामुकता का प्रतीक मानी जाने लगी।

आप को जानकार हैरानी होगी कि बिपासा बसु ने डेब्‍यु से पहले ही दो बड़ी फिल्‍मों को ठोकर मार दी थी। जी हां, बिपाशा बसु को विनोद खन्‍ना अक्षय खन्‍ना के साथ हिमालय पुत्र में कास्‍ट करना चाहते थे। लेकिन, छोटी होने का बहाना बनाकर बिपाशा ने फिल्‍म से किनारा कर लिया।

इसी दौरान बिपाशा बसु को जेपी दत्‍ता ने आखरी मुगल के लिए अप्रोच की, जो बाद में रिफ्यूजी के नाम से बनी। इस फिल्‍म में पहले बिपाशा बसु को लीड किरदार के लिए चुना जाना तय था। लेकिन, आखरी मुगल से रिफ्यूजी होने के बाद बिपाशा को सुनील शेट्टी के सामने कास्‍ट किया जाना था। बिपाशा बसु ने इंकार कर दिया। अंत, बिपाशा बसु ने अब्‍बास मस्‍तान की अजनबी से फिल्‍म दुनिया में कदम रखा और पहली फिल्‍म में ही फिल्‍म फेयर अवार्ड बेस्‍ट फीमेल डेब्‍यु हासिल किया।

हॉरर थ्रिलर सस्‍पेंस फिल्‍म राज से बिपाशा बसु ने सिने प्रेमियों के दिलों में एक अलग सी जगह बना ली थी, जो फ्लॉप फिल्‍मों के बाद भी मिटनी मुश्‍किल थी। फिल्‍म जिस्‍म से जो आग बिपाशा बसु ने सिल्‍वर स्‍क्रीन पर लगाई, उसको बुझाना असंभव था। बिपाशा बसु की लोकप्रियता बढ़ने लगी। इसके बाद, बिपाशा बसु ने धड़ल्‍ले से फिल्‍में की। कुछ हिट रहीं, कुछ औसत रहीं। लेकिन, बिपाशा बसु के सेक्‍स सिंबल वाले टैग को कोई अन्‍य अभिनेत्री छीन नहीं सकी।

अपनी फिल्‍मों से ज्‍यादा अपने प्रेम प्रसंगों के कारण भी बिपाशा बसु अक्‍सर सुर्खियों में रही हैं। बिपाशा ज्‍यादातर अफेयर अपने को-स्‍टार के साथ रहे हैं। बिपाशा बसु और डीनो मोरियो का ब्रेकअप चार साल बाद 2002 में हुआ।

इसके बाद बिपाशा बसु ने जॉन अब्राहम को डेटिंग करना शुरू किया। दोनों के प्रेम संबंध अक्‍सर सुर्खियों में रहते थे। लेकिन, अफसोस के 2011 में बिपाशा और जॉन अब्राहम एक दूसरे अलग हो गए। इसके बाद बिपाशा बसु का नाम हरमन बावेजा के साथ जुड़ा। बिपाशा और हरमन की लव स्‍टोरी अधिक समय तक नहीं चली। दरअसल, 2014 की शुरूआत में शुरू हुई और अंत होते होते खत्‍म हो गई।

अंत, बिपाशा बसु को 2015 में एक नये को-स्‍टार में अपना प्‍यार नजर आया। बिपाशा बसु ने एलॉन को-स्‍टार करण सिंह ग्रोवर के साथ डेटिंग करना शुरू किया। इस बार बिपाशा बसु ने हार नहीं मानी, और 30 अप्रैल 2016 को बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर को अपना जीवन साथी बना लिया।

शादी के बाद से दोनों खूब चर्चा में रहे। इसके बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों टेलीविजन के कई प्रोग्रामों में भी नजर आए। कुछ लोगों ने कहा, बिपाशा बसु पहली अभिनेत्री हैं, जो अपने वैवाहिक जीवन का भी प्रचार कर रही हैं क्‍योंकि छोटे पर्दे पर अधिकतर सितारे अपनी फिल्‍मों का प्रचार करने के लिए चर्चित प्रोग्रामों में पहुंचते हैं।