इस पोल में मनोज सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता, तो आलिया सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री

0
204

मुम्‍बई। हिंदी सिनेमा पर गहरी समझ रखने वाले 23 फिल्‍म आलोचकों ने अनुपमा चोपड़ा द्वारा समर्थित फिल्म कंपेनियन के क्रिटिक्स पोल के जरिये वर्ष 2016 की कुछ फिल्‍मों को अलग अलग श्रेणी में रखते हुए अलग अलग पक्ष से सर्वश्रेष्‍ठ घोषित किया है।

इस सर्वेक्षण के तहत बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचाने देने वाली आमिर खान अभिनीत फिल्‍म दंगल को साल 2016 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया।

फिल्म कंपेनियन द्वारा पहली बार किए जा रहे सर्वेक्षण में फिल्‍मकार राम माधवनी को फिल्‍म नीरजा के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। वहीं, हंसल मेहता निर्देशित फिल्‍म अलीगढ़ के लिए अभिनेता मनोज बाजपेयी को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता घोषित किया गया।

इस क्रम में आगे सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री के रूप में आलिया भट्ट को चुना गया। आलिया भट्ट ने ‘उड़ता पंजाब’ व ‘डियर जिंदगी’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से फिल्‍म आलोचकों को प्रभावित किया था।

फिल्‍मकार करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्‍म ‘कपूर एंड संन्स’ के लिए शकुन बत्रा और आयशा देवित्रे को सर्वश्रेष्ठ लेखक चुना गया।

इस पोल को जज करने वालों में अनुपमा चोपड़ा के अलावा अन्य आलोचकों में राजीव मसंद, भारती प्रधान, साइबल चटर्जी, अमोल पार्चुरे, उदय भाटिया, नम्रता जोशी और राहुल देसाई सहित अन्य भी शामिल थे।