खुशख़बरी! अभिनेत्री करीना कपूर ने दिया बेटे को जन्‍म

0
278

मुम्‍बई। सैफ अली खान की पत्‍नी और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने मुम्‍बई के एक अस्‍पताल में आज सुबह बेटे को जन्‍म दिया। सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपनी पहली संतान का नाम तैमुर अली खान रखा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीना कपूर की डिलीवरी मुम्‍बई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में सुबह 7:30 बजे के करीब हुई।

इस मौके पर सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर, करिश्‍मा कपूर समेत कई परिवार सदस्‍य मौजूद थे। गौरतलब है कि अस्‍पताल में भर्ती होने से पहले तक करीना कपूर एक साधारण महिला की तरह निरंतर गतिविधियां कर रहीं थी।

करीना कपूर को लड़का होने वाला है। इस बात की चर्चाएं बहुत पहले से थी। हालांकि, करीना कपूर लड़का हो या लड़की के सवाल पर क्रोधित हो जाती थीं।