मुम्‍बई वापसी, छोटे पर्दे पर नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

0
218

मुम्‍बई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल में ही मुम्‍बई लौटीं हैं और भारतीय सिने प्रेमियों से संपर्क साधने के लिए छोटे पर्दे का सहारा लेने जा रही हैं।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्‍द ही कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में नजर आ सकती हैं। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा को कपिल शर्मा के शो पर पहले भी देखा जा चुका है।

जानकारी के अनुसार नये साल पर प्रसारित होने वाले द कपिल शर्मा शो के इस एपिसोड की शूटिंग आज होने की संभावना है।

इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा करण जौहर के साथ कॉफी विद करण में नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा शो में अकेली आएंगी।

अभिनेत्री लगभग दो सप्‍ताह भारत में रहने वाली हैं और उसके बाद बेवॉच और अन्‍य प्रोजेक्‍टों के सिलसिले में विदेश चली जाएंगी।