ओके जानु के हम्‍मा गाने में श्रद्धा कपूर की अदाएं देखते रह जाएंगे

0
319

मुम्‍बई। शाद अली निर्देशित ओके जानु का नया गाना हम्‍मा रिलीज हो चुका है। श्रद्धा कपूर और आदित्‍य रॉय कपूर पर फिल्‍माए गए इस गाने को बार बार देखने का मन होगा।

संगीतकार एआर रहमान के जबरदस्‍त संगीत में रमे हुए हम्‍मा गाने को नया रूप देते हुए बादशाह और तनिक बागची ने संगीतक छेड़छाड़ की है। वैसे असली चीज असली ही होती है। गायक जुबिन नौटियाल और शाशा तृपति ने इस गाने को बेहतरीन तरीके से गाने की बेहतरीन कोशिश की है।

लेकिन, इस म्‍यूजिक वीडियो का सबसे बेहतरीन पक्ष इसकी कोरियोग्राफी है। श्रद्धा कपूर के मूवमेंट भी गजब के हैं। आदित्‍य रॉय कपूर ने नृत्‍य में श्रद्धा कपूर को अच्‍छा साथ दिया है। हालांकि, कहीं कहीं लय टूटती हुई साफ नजर आती है।

इस गाने में बादशाह का कोई काम नहीं था। इस तरह के तेज रफ्तार और रोमांटिक मूड वाले गाने में ब्रेक बिलकुल जंचता नहीं। इस गाने में अश्‍लीलता से बचने का पूरा पूरा प्रयास किया गया है।