आशिकी 2 फेम आदित्‍य रॉय कपूर के बारे में कुछ रोचक बातें

0
822

यदि आप सोच रहे हैं कि आदित्‍य रॉय कपूर आशिकी 2 से रातोंरात सुपरस्‍टार बन गया, तो आपको दूसरी बार सोचना चाहिए क्‍योंकि असल में ऐसा नहीं है।

16 नवंबर 2016 को उम्र के चौथे दशक की शुरूआत करने जा रहे बॉलीवुड अभिनेता आदित्‍य रॉय कपूर ने फिल्‍मकार विपुल शाह की फिल्‍म लंडन ड्रीम्‍स से बॉलीवुड में कदम रखा था, इस फिल्‍म में आदित्‍य की भूमिका बहुत छोटी थी।

ok janu 001

इसके बाद आदित्‍य रॉय कपूर अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन के साथ क्रमश: एक्‍शन रिप्‍ले और गुजारिश में नजर आए। लेकिन, दिलचस्‍प बात तो यह है कि इतने बड़े स्‍टारों के साथ काम करने क बाद भी आदित्‍य रॉय कपूर चर्चा में नहीं आए क्‍योंकि सभी फिल्‍में ब्‍लॉक डिजास्‍टर हैं।

बॉलीवुड डेब्‍यु के 4 साल बाद 2009 में आदित्‍य रॉय कपूर के हाथ आशिकी 2 लगी, जिसमें आदित्‍य रॉय कपूर श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए। आशिकी 2 ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार व्‍यवसाय किया और गानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। इसी साल आदित्‍य रॉय कपूर ये जवानी दीवानी है में नजर आए, जो भी बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार व्‍यवसाय करने में सफल रही।

aditya-roy-kapur

हालांकि, उसके बाद आदित्‍य रॉय कपूर ने दावत ए इश्‍क, फितूर जैसी मेगाबजट फ्लॉप फिल्‍में दी। अब आदित्‍य रॉय कपूर की नजर करण जौहर निर्मित ओके जानु पर टिकी हुईं हैं, जो श्रद्धा कपूर के साथ है। यदि आदित्‍य रॉय कपूर यहां भी चूक गए तो आशिकी के सितारे राहुल राय जैसी हालत आशिकी 2 के सितारे आदित्‍य रॉय कपूर की भी हो सकती है।

हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि आदित्‍य रॉय कपूर एक ऐसे परिवार से संबंधित है, जिसका संबंध सिने जगत है। आदित्‍य की मां सिलोमी रॉय कपूर पूर्व मिस इंडिया हैं। आदित्‍य के नाना नानी डांस टीचर थे। आदित्‍य के दादा रघुपत रॉय कपूर फिल्‍म निर्माता थे। आदित्‍य के दो बड़े भाई हैं, सिद्धार्थ रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर, जो क्रमश: फिल्‍म निर्माता और फिल्‍म एक्‍टर हैं। दिलचस्‍प बात तो यह है कि विद्या बालन आदित्‍य रॉय कपूर की भाबी लगती हैं क्‍योंकि विद्या बालन सिद्धार्थ रॉय कपूर की पत्‍नी हैं।

aditya-roy-kapur-parineeti-chopra-002
आदित्‍य रॉय कपूर ने वी चैनल से एक वीजे के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की है। उनके जन्‍मदिवस पर हम कामना करते हैं कि अभिनेता निरंतर सफलता के पथ पर आगे बढ़े।