फोर्स 2 का ओ जानिया गाना रिलीज, पर श्रीदेवी सी बिजली नहीं सोनाक्षी में

0
385

मुम्‍बई। पुराने गानों को नया रूप देकर बाजार में उतारने का चलन तेजी के साथ बढ़ रहा है। इस सिलसिले को आगे बढ़ा रहा है फोर्स 2 का नया गाना ओ जानिया, जो हाल में रिलीज हुआ है।

o-janiya

ओ जानिया गाना, जो सोनाक्षी सिन्‍हा पर फिल्‍माया गया है, मिस्‍टर इंडिया के सुपर हिट गाने काटे नहीं कटते का नया रूप है। मिस्‍टर इंडिया के इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था, और जावेद अख्‍तर ने लिखा था।

नये गाने में कुमार ने कलम चलाई है और नेहा कक्‍कड़ ने इसको गाया है। इस गाने का फिल्‍मांकन एक बार में किया जा रहा है, जिसमें सोनाक्षी सिन्‍हा डांस कर रही हैं। नेहा कक्‍कड़ की नशीली आवाज में गाना अच्‍छा लग रहा है, लेकिन सोनाक्षी सिन्‍हा का डांस श्रीदेवी के एक्‍ट सा बिलकुल नहीं है।

सच तो यह है कि काटे नहीं कटते गाना उस स्‍थिति पर बिल्‍कुल फिट नहीं बैठता, जिस स्‍थिति में सोनाक्षी सिन्‍हा पर इसको फिल्‍माया गया है। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसको बार में गाने का ख्‍याल समझ से बाहर है।

सोनाक्षी सिन्‍हा ने डांस में पूरी एनर्जी लगा दी है। लेकिन, मजेदार बात नहीं। सोनाक्षी सिन्‍हा में श्रीदेवी जैसी बिजली नहीं है। गौरव रोशन का संगीत शानदार है।