कैमरे का सामना करने से पहले कैमरे के पीछे थे अभिनेता रणबीर कपूर

0
234

मुम्‍बई। फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्‍म सावरिया से साल 2007 में बॉलीवुड में कदम रखने वाले चिकने रणबीर कपूर 28 सितंबर 2016 को 34 साल के हो गए। भले रणबीर कपूर की पहली फिल्‍म सावरिया बॉक्‍स ऑफिस पर सुपर डुपर फ्लॉप रही हो, लेकिन उनका तौलिया डांस सुर्खियों में रहा। और फिल्‍मफेयर की तरफ से बेस्‍ट मेल डेब्‍यु सम्‍मान भी दिया गया।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि सावरिया अभिनेता रणबीर कपूर को बॉक्‍स ऑफिस पर पछाड़ देने वाली ओम शांति ओम अदाकारा दीपिका पादुकोण असल जीवन में रणबीर कपूर को दिल दे बैठीं। हालांकि, रणबीर और दीपिका के अफेयर पर उस समय विराम लग गया। जब ऋषि कपूर सन दीपिका पादुकोण को छोड़कर कैटरीना कैफ के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने चले गए।

ranbir kapoor 001

रॉय अभिनेता रणबीर कपूर कैमरे का सामना करने से पहले कैमरे के पीछे का काम देखते थे। जी हां, रणबीर कपूर ने अपने पिता ऋषि कपूर के साथ ‘आ अब लौट चलें’ और फिल्‍मकार संजय लीला भंसाली के साथ ‘ब्‍लैक’ में सहायक की जिम्‍मेदारी संभाली। रोचक बात तो यह है कि सावरिया में रणबीर कपूर ने रानी मुखर्जी के साथ काम किया, जो ब्‍लैक में नायिका थी और अब ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के साथ ए दिल है मुश्‍किल में रोमांस फरमा रहे हैं, जो आ अब लौट चलें में मुख्‍य अभिनेत्री थीं।

Ranbir Kapoor Katrina Kaif
वर्ष 2008 से वर्ष 2013 तक का समय रणबीर कपूर के लिए काफी अच्‍छा रहा। इस दौरान रणबीर कपूर ने बचना ए हसीनो, वेक अप सिड, अजब प्रेम की गजब कहानी, रॉकेट सिंह सेल्‍समैन ऑफ द ईयर, राजनीति, रॉकस्‍टार, बर्फी, ये जवानी है दीवानी जैसी सुपरहिट फिल्‍में दी।

वर्ष 2013 में ये जवानी है दीवानी के बाद रणबीर कपूर ने लगातार मेगाबजट फ्लॉप फिल्‍में दी, जिनमें बेशर्म, रॉय, बॉम्‍बे वेलवेट, तमाशा शामिल हैं। हालांकि, रणबीर कपूर करन जौहर निर्देशित फिल्‍म ‘ए दिल है मुश्‍किल’ से वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्‍म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है।

रणबीर कपूर भले ही आज कल दादी के साथ रहते हों। लेकिन, अपनी मां नीतू कपूर के लाडले पुत्र हैं। जानकारों के अनुसार रणबीर कपूर आज भी अपनी मां से कुछ हजार रुपये जेब खर्च के रूप में लेते हैं।

Ranbir Kapoor Deepika Padukone
रणबीर कपूर के जीवन से कैटरीना कैफ तो चलीं गईं। लेकिन दीपिका पादुकोण आज भी रणबीर कपूर के संपर्क में हैं। जब कैटरीना कैफ से अलग होने के बाद रणबीर कपूर थोड़े से परेशान थे तो दीपिका पादुकोण एक दोस्‍त की शादी में शामिल होने के लिए श्रीलंका जाने वाली थी, सीधे विदेश से। मगर, दीपिका पादुकोण ने ऐसा नहीं किया बल्‍कि मुम्‍बई आईं और अपने दोस्‍त रणबीर कपूर से मिली।

ae-dil-hai-mushkil-005

कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्‍म जग्‍गा जासूस अगले साल रिलीज होने की संभावना है। इसके अलावा रणबीर कपूर संजय दत्‍त बायोपिक में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

– नील निशांत