मौनी रॉय दोहरी भूमिका में, नागिन सीजन 2 प्रोमो ने खोली पोल

0
570

मुम्‍बई। नागिन का दूसरा सीजन जल्‍द दस्‍तक देखने वाला है। नागिन 2 का प्रचार प्रसार शुरू हो चुका है। प्रोमो काफी बेहतरीन तरीके से संपादित किए गए हैं।

naagin-2

जानकारी के अनुसार नागिन 2 में मौनी रॉय दोहरी भूमिका में नजर आएंगी। नागिन 25 साल आगे बढ़ सकता है। फिलहाल, प्रोमो देखकर ऐसा ही लग रहा है। हालांकि, यह बालाजी प्रोडक्‍शन हाउस पर निर्भर है कि वे मौनी रॉय के नये रूप को कब दर्शकों से रूबरू करवाएंगे।

‘नागिन 2’ 8 अक्टूबर से रात को आठ प्रसारित होने जा रहा है, जो सप्‍ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को प्रसारित होगा। हालांकि, इस धारावाहिक में अर्जुन बिजलानी नजर नहीं आएंगे। टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा उनकी जगह ले सकते हैं।

ख़बर है कि शो को पहले से ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए इसमें कई सारे नए किरदार भी जोड़े जा रहे हैं। रजत टोकस के अलावा कई और विलेन भी देखने को मिलेंगे।