इसलिए अभिनेता रणवीर सिंह हैं सोनाक्षी सिन्‍हा की पहली पसंद

0
206

मुंबई। बॉलीवुड दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा  का मानना है कि यदि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा के जीवन पर कोई फिल्‍म बनती है तो शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह बिलकुल सही विकल्प होंगे।

इससे पहले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्‍हा  ने कहा था कि यदि उनकी बायोपिक बनती है तो वह अपने किरदार में रणवीर सिंह को देखना चाहेंगे और सोनाक्षी सिन्‍हा भी इससे सहमत हैं।

sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ‘इस समय अगर कोई मेरे पिता की उर्जा और व्यकित्तव से मेल खाता है तो वह रणवीर सिंह हैं। रणवीर सिंह उनका किरदार निभाने के लिए उपयुक्त हैं। उनके किरदार में रणवीर सिंह को देखना दिलचस्प होगा क्योंकि मैं ‘लुटेरा’ में रणवीर सिंह के साथ काम कर चुकी हूं।’

‘इत्तेफाक’ के रीमेक में काम करने को लेकर सोनाक्षी सिन्‍हा ने कहा, ‘हमारी पीढ़ी के कई लोगों ने अभी तक फिल्म नहीं देखी। उनके लिए यह पूरी तरह से अलग फिल्म होगी। फिल्मकार नए हैं और अभिनेताओं का नयापन देखते हैं। हम जनवरी में फिल्म की शूटिग शुरू करेंगे।’ -आईएएनएस

चलते चलते….
दिलचस्‍प बात तो यह है कि सोनाक्षी सिन्‍हा से पहले सोनम कपूर भी अपने पिता अनिल कपूर की बायोपिक के लिए रणवीर सिंह को सही चुनाव करार दे चुके हैं।