‘देल्‍ही बेली’ फेम अक्षत वर्मा की आधुनिक महाभारत होश उड़ा देगी

0
316

मुंबई। ‘देल्‍ही बेली’ फेम लेखक अक्षत वर्मा ने रॉयल स्‍टेग के यूट्यूब चैनल के लिए एक शॉर्ट फिल्‍म ममाज बॉयज का निर्देशन किया है। प्राचीन गाथा महाभारत से प्रेरित अक्षत वर्मा की आधुनिक महाभारत गाथा आपके होश उड़ा देगी।

अक्षत वर्मा ने महाभारत के पांच पांडव को आधुनिक दुनिया में दिखाया है। यदि आज के युग में वो पांच होते तो किस तरह करते। ममाज बॉयज में अर्जुन की बेबसी और द्रौपदी की बिंदासता को दर्शाने की कोशिश की है। संवादों में हिन्‍दी से ज्‍यादा अंग्रेजी का इस्‍तेमाल किया गया है।

Mama's boyz

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की अदाएं और खूबसूरती का पूरा पूरा दोहन किया गया है। कुंती के किरदार में नीना गुप्‍ता हैं, जो मॉर्डन कुंती के किरदार को बाखूबी निभा रही हैं। हालांकि, अन्‍य कलाकार दृश्‍यों में इस तरह अभिनय कर रहे हैं, जैसे खुद पर हंस रहे हों।

निर्देशन में कसावट की कमी साफ नजर आती है। हालांकि, अदिति राव हैदरी और नीना गुप्‍ता के कुछ सीन ठीक ठाक हैं। आधुनिक महाभारत या अक्षत वर्मा की महाभारत, जो ममाज बॉयज के रूप में रिलीज हुई है। बच्‍चों के लिए बिलकुल नहीं है।