मुश्‍किल में संगीतकार विशाल डडलानी!

0
295

मुम्‍बई। आम आदमी पार्टी समर्थक और बॉलीवुड संगीतकार विशाल डडलानी ट्विटर पर जैन मुनि के खिलाफ एक टिप्‍पणी करने के बाद विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। विशाल डडलानी ने विवाद को बढ़ते देख क्षमता मांग ली है और साथ में राजनीतिक गतिविधियों से दूर होने की बात भी कह डाली।

vishal dadlani 001

गौरतलब है कि दो दिन पहले हरियाणा विधान सभा में जैन मुनि तरुण सागर ने प्रवचन दिया था। इस दौरान जैन मुनि ने राजनीतिज्ञों को अपने आचरण में सुधार लाने की नसीहत भी दी थी। जैन मुनि परंपरा के अनुसार कपड़ों के बिना रहते हैं। इस बात को लेकर विशाल डडलानी ने ट्वटिर खाते से जैन मुनि की आलोचना कर दी।

विशाल डडलानी की टिप्‍पणी आग में जंगल की तरह फैली। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और दिल्‍ली के मुख्‍य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने विशाल डडलानी के लिए ट्वीट के लिए जैन समुदाय से क्षमा मांगी। मामले को बढ़ते देख स्‍वयं विशाल डडलानी भी बैकफुट पर चले गए। और राजनीति से भी अलग होने की घोषणा कर दी।